फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Resolve to stay healthy by doing yoga

योग कर दिया निरोग रहने का संदेश

Wed, 22 Jun 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Resolve to stay healthy by doing yoga
पीलीभीत। आठवें योग दिवस पर मंगलवार सुबह सात बजे गांधी स्टेडियम में योग का सबसे बड़ा आयोजन किया। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप के साथ जिले भर के अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, चिकित्सकों और खिलाड़ियों ने योग किया। निरोग रहने के लिए योग को हर रोज करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

योग दिवस पर गोमती उद्गम स्थल, पंचप्रयाग आश्रम न्यूरिया, प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर पीलीभीत, लिलहर सरोवर बीसलपुर, सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर, शहीद पार्क पीलीभीत, बाइफरकेशन गेस्ट हाऊस कलीनगर, तहसील परिसर अमरिया, एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर में प्रशासन के सहयोग से योग दिवस के आयोजन हुए। अधिकतर सरकारी दफ्तरों और विद्यालयों में भी योग कराया गया। घर से लेकर मैदान और सार्वजनिक स्थलों तक मंगलवार की सुबह योग को समर्पित रही।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे 15 दिन से तैयारी कर रहे थे। गांधी स्टेडियम में योग के लिए भारी उत्साह नजर आया। सुबह पांच बजे से ही योग करने वालों का तांता लग गया। सुबह साढ़े छह बजे तक आधे से अधिक मैदान भर गया। योग के समापन तक आने वालों का सिलसिला बना रहा। राज्यमंत्री ने मुख्य अतिथि की हैसियत से दीप प्रज्ज्वलन कर योग का शुभारंभ कराया। प्रधानमंत्री का लाइव भाषण सुनवाने के बाद योग प्रशिक्षकों ने योग कराया। पूरे कार्यक्रम का संचालन सीए संजय अग्रवाल कर रहे थे। प्रशिक्षक देवेंद्र शर्मा, पूरनलाल, प्राची सक्सेना योग कराया। इस मौके पर योग करने वालों में जिलाधिकारी पुलकित खरे, सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. मीरा वर्मा समेत कई विभागों के विभागाध्यक्ष और कर्मचारी, शिक्षक शामिल रहे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, महिला नेता रेेखा परिहार ने भी योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वस्थ रहना है तो रोज योग करें, केवल योग दिवस पर योग करके सेल्फी तक सीमित न रहें। फोटो खिंचाना भर पर्याप्त नहीं है। योग को जीवन का हिस्सा बनाएं तो रोग मुक्त बने रहेंगे। मेरा आग्रह है कि खुद भी योग करें। परिवार और समाज में जो भी संपर्क में आए उसे योग के लिए प्रेरित करें। - नरेंद्र कश्यप, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed