फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Research on biofuel will be done in Rohilkhand University

Bareilly News: रुहेलखंड विवि में जैव ईंधन पर होगा शोध

Sat, 19 Apr 2025 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Research on biofuel will be done in Rohilkhand University
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में जैव ईंधन पर शोध किया जाएगा। भारत सरकार के एडवांस्ड नेशनल रिसर्च फाउंडेशन की पीएआईआर योजना के तहत बायोफ्यूल उत्पादन में उन्नत सामग्रियों का उपयोग विषय पर शोध के लिए विवि को 10 करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर इस योजना के अंतर्गत चयनित सात परियोजनाओं में एक रुहेलखंड विवि की भी है। रुविवि के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा शोध अनुदान है। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि यह अनुदान विवि की उत्कृष्ट अनुसंधान क्षमता, समर्पित टीम और बहुविषयक सहयोग का प्रमाण है। यह उपलब्धि विवि को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. उपेंद्र कुमार ने नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज बंगलूरू में इस शोध प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण किया था। प्रो. उपेंद्र के नेतृत्व में टीम अब इस परियोजना पर कार्य करेगी। टीम में अनुप्रयुक्त गणित विभाग के प्रो. नवीन कुमार, अनुप्रयुक्त रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. एसके पांडे, कंप्यूटर विज्ञान विभाग के डॉ. बृजेश कुमार, विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के डॉ. अतुल कटियार और फार्मेसी विभाग के डॉ. अमित वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले पांच वर्षों तक चलने वाली परियोजना मुख्य रूप से जैव ईंधन के उत्पादन में उपयोग होने वाली उन्नत सामग्रियों की पहचान और अनुप्रयोग पर केंद्रित रहेगी। इस शोध का उद्देश्य ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों को बढ़ावा देने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed