{"_id":"69f4f414ea608d206e0cd754","slug":"request-for-change-in-court-timings-bareilly-news-c-4-bly1053-875962-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: न्यायालय के समय में बदलाव की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: न्यायालय के समय में बदलाव की मांग
Sat, 02 May 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 02 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों के सीजन में न्यायालय का समय सुबह सात से दोपहर एक बजे तक करने की मांग को लेकर बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित और सचिव दीपक पांडेय ने शुक्रवार को जिला जज प्रदीप कुमार सिंह से मुलाकात की। जिला जज को दिए ज्ञापन में बार की ओर से कहा गया है कि अत्यधिक गर्मी से वादकारियों व अधिवक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। न्यायालय कक्ष वातानुकूलित हैं। वादकारी व अधिवक्ता जब न्यायालय कक्ष से बाहर आते हैं तो अचानक तापमान के अंतर के कारण उनके बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। आगरा, मथुरा, एटा, इटावा समेत कई जिलों में समय सुबह सात से दोपहर एक बजे तक कर दिया गया है। जिला जज ने बार को उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन