फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report on those who blocked Badaun Road by placing a dead body

Bareilly News: बदायूं रोड पर शव रखकर जाम लगाने वालों पर रिपोर्ट

Thu, 22 May 2025 06:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Report on those who blocked Badaun Road by placing a dead body
बरेली। पंक्चर जोड़ने वाले नन्हेलाल की मौत के बाद हत्या का आरोप लगाकर बदायूं रोड पर जाम लगाने वालों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मृतक की पत्नी सुनीता समेत 17 लोगों को नामजद करने के साथ ही 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ कैंट थाने में दरोगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कांधरपुर निवासी सुनीता ने सोमवार को तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसके पति नन्हेलाल सोमवार को दूरदर्शन केंद्र के सामने अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। किसी बात को लेकर उनके मित्र चिंटू, नवीन, भगवानदास और एक व्यक्ति ने कहासुनी के बाद पति की इस कदर पिटाई की कि उनकी मौत हो गई। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

इसके बावजूद सुनीता व उनके परिजनों ने सोमवार को शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया था। मौके पर एंबुलेंस तक फंसी रही।दरोगा नितिन राणा और पुलिस टीम ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा पैदा की। दरोगा नितिन राणा की ओर से मृतक नन्हेलाल के पिता महीपाल, भाई हरिओम, अमरपाल, पत्नी पिंकी, भाभी सुनीता सहित 17 लोगों को नामजद और करीब 60 लोगों की भीड़ पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed