फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report on the person who made derogatory remarks on Aala Hazrat

Bareilly News: आला हजरत पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले पर रिपोर्ट

Wed, 10 Jan 2024 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Report on the person who made derogatory remarks on Aala Hazrat
बरेली। आला हजरत की शान में गुस्ताखी का मामला सामने आया है। आरोपी मुमताज सकलैनी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दरगाह आला हजरत के संगठन टीटीएस और जमात रजा ए मुस्तफा के पदाधिकारी रात करीब 12 बजे कोतवाली पहुंचे। दरगाह से जुड़े मंजूर रजा खां ने तहरीर दी कि कोहाड़ापीर पुल के पास रहने वाले मुमताज सकलैनी ने हुजूर की शान में गुस्ताखी की है। एक यूट्यूब चैनल पर ये बातचीत के रूप में चल रहा है। बताया कि आरोपी शख्स पर जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान डीजे बजाने को लेकर अफवाह फैलाने के मामले में भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। आईएमसी के डॉ. नफीस, जमात के मोईन खान, टीटीएस के परवेज नूरी, अजमल नूरी, औरंगजेब नूरी ने इस पर रोष जताकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल डीके शर्मा ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed