{"_id":"667e005a0d07025eb20b68ea","slug":"report-on-sister-and-nephew-of-bjp-metropolitan-president-bareilly-news-c-4-bly1015-428746-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भाजपा महानगर अध्यक्ष की बहन और भांजे पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भाजपा महानगर अध्यक्ष की बहन और भांजे पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना की बहन (बैंक अधिकारी) और उनके परिजन दहेज उत्पीड़न के मामले में फंस गए हैं। अधीर सक्सेना पर भी समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप है।
छोटी बमनपुरी निवासी पारुल सक्सेना ने बताया कि उनकी शादी प्रेमनगर के शास्त्रीनगर निवासी उत्कर्ष सक्सेना से हुई थी। ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। पति उत्कर्ष, सास पूनम, ननद अकांक्षा, ननदोई अभिनव जौहरी 10 लाख रुपये दहेज में लाने की मांग कर रहे थे। मना करने पर उत्कर्ष और पूनम ने मारपीट कर गला दबा दिया। पारुल ने छूटकर पुलिस को सूचना दी।
पारुल के मुताबिक ससुराल वाले कहते हैं कि भाजपा नेता अधीर सक्सेना हमारे रिश्तेदार हैं। पुलिस भी हमारा कुछ नहीं कर पाएगी। हमसे समझौता कर लो। पारुल का आरोप है कि अधीर सक्सेना उनके परिवार पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। पारुल ने बताया कि उत्कर्ष शराब पीकर उनको पीटता था। किला थाने में पारुल की तरफ से मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पारुल की सास व अधीर सक्सेना की बहन पूनम बैंक ऑफ बड़ौदा की अधिकारी बताई जा रही हैं। पति उत्कर्ष की मेडिकल कॉलेज में कैंटीन है। आकांक्षा गुरुग्राम में रहती हैं। उनके पति अभिनव जौहरी इंजीनियर हैं। इन चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो
-- -
दोनों पक्ष मेरे रिश्तेदार हैं। कुछ दिन पहले दोनों पक्ष ने मुझसे समझौता कराने के लिए कहा था। मैंने प्रयास भी किया पर समझौता नहीं हो सका। मैंने किसी पर कोई दबाव नहीं बनाया है। - अधीर सक्सेना, महानगर अध्यक्ष, भाजपा