{"_id":"6743e4eb4ee2ec0aed07aae8","slug":"report-on-rice-miller-who-presented-another-person-in-place-of-a-person-who-died-years-ago-bareilly-news-c-4-lko1064-528214-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वर्षों पहले मृत व्यक्ति की जगह दूसरे शख्स को पेश करने वाले राइस मिलर पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वर्षों पहले मृत व्यक्ति की जगह दूसरे शख्स को पेश करने वाले राइस मिलर पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। संजीव टंडन की वर्षों पहले मौत के बाद डीजीपी कार्यालय में उनकी जगह दूसरे शख्स को पेश करने और करोड़ों की जमीन के सौदे में हेराफेरी करने वाले पीलीभीत के राइस मिलर अर्पित अग्रवाल व उसके सात साथियों पर इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रुद्रपुर से पति के साथ आई प्रियंका टंडन की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि बैंक ऑफ बड़ौदा की श्यामगंज शाखा में वर्ष 2022 में उनके पिता संतोष कुमार टंडन का जनधन खाता जीरो बैलेंस पर खोल दिया गया, जबकि छह नवंबर 2003 को ही उनकी मौत हो चुकी है। बैंक खाते में गवाही के तौर पर रामपुर गार्डन निवासी चावल कारोबारी ने दस्तखत किए हैं।
इस खाते में पीलीभीत की हनुमान राइस मिल, पंडित मैकूलाल वीरेंद्र नाथ अस्पताल प्रबंधन के नितेंद्र नाथ मिश्रा, आयुष्मान ट्रेडिंग कंपनी, गर्ग एग्रीकल्चर, छाबड़ा राइस मिल और श्री कृष्णा इंडस्ट्रीज के खातों से लाखों रुपये ट्रांसफर किए गए। एक फर्जी एग्रीमेंट तैयार किया गया। 10 सितंबर 2024 को बरेली रजिस्ट्री कार्यालय में 1.75 करोड़ रुपये के एग्रीमेंट में उनके पिता संतोष कुमार टंडन को 25 लाख रुपये एडवांस देना दिखाया गया है।
विज्ञापन
इनपर हुआ मुकदमा
प्रियंका टंडन के मुताबिक यह फर्जी एग्रीमेंट पीलीभीत के डोरीलाल मोहल्ला निवासी व हनुमान राइस मिल के मालिक अर्पित अग्रवाल, मोहल्ला केसरी सिंह निवासी नितेंद्र नाथ मिश्रा, बीसलपुर के दमूपुरा निवासी अंकुर कुमार जैसवार, बीसलपुर के ग्राम पटनिया निवासी राजकुमार, बीसलपुर के ग्राम मुसरहा निवासी ओमप्रकाश, शाहजहांपुर के फैक्टरी स्टेट निवासी पुरुषोत्तम गंगवार ने गवाह बरेली के करमपुर चौधरी निवासी नन्हे अहमद, धनेली शाही निवासी नरवीर वर्मा ने तैयार कराया। उनके पिता संतोष कुमार टंडन की पहचान ओढ़कर किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर फर्जीवाड़ा किया गया। इन सभी पर इज्जतनगर थाने में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
डीजीपी दफ्तर में भी किया फर्जीवाड़ा
प्रियंका ने आरोप लगाया कि अर्पित व उसके साथियों ने अपने फर्जी कारनामे को सही साबित करने और बरेली पुलिस के अफसरों पर दबाव बनाने के लिए जिस एक शख्स को संतोष टंडन बताते हुए डीजीपी दफ्तर में पेश कर दिया। वहां इस नकली व्यक्ति के अनुरोध पर अधिकारियों को निर्देश जारी हुआ कि उसकी जमीन पर काबिज लोगों को हटाकर एग्रीमेंट में दर्ज नामवालों को कब्जा दिला दिया जाए। शक होने पर अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी। प्रियंका ने बताया कि कानपुर नगर निगम से कई साल पहले उनके पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हो चुका है। आरोपियों ने फिर भी संतोष टंडन का फर्जी आधारकार्ड, पैनकार्ड और मोबाइल सिम जारी करा लिया। सूत्रों के मुताबिक नकली संतोष टंडन बना शख्स भी अब पुलिस की नजर में है। अमर उजाला ब्यूरो