फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report on five people for abetting suicide

Bareilly News: आत्महत्या के लिए उकसाने पर पांच लोगों पर रिपोर्ट

Thu, 30 Jan 2025 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Report on five people for abetting suicide
क्योलड़िया। प्रेम-प्रसंग मामले में युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया मलूकपुर के हरिनंदन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पुत्र गौरव का पड़ोस के ही गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसमें युवती के परिवार वालों ने उसे झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवा दिया। जेल से छूटने के बाद युवती लगातार उससे बात करती रही और उससे शादी का दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। इस पर युवती ने उसे फोन कर घर बुलाया और उसके साथ उसके घर वालों ने मारपीट की।

इसके बाद युवती के परिजनों ने उसे दोबारा फोन करके कहा कि अगर आत्महत्या नहीं की तो वह उसे मार देंगे इस पर युवक गौरव ने 16 दिसंबर को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अब गौरव के पिता की तहरीर पर पुलिस ने होरीलाल, सोनू, टहल समेत पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed