{"_id":"673a64dbacdd303fba003224","slug":"report-on-death-of-villager-due-to-consumption-of-poisonous-substance-bareilly-news-c-396-1-bas1001-240-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जहरीला पदार्थ खाने से ग्रामीण के मौत के मामले में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जहरीला पदार्थ खाने से ग्रामीण के मौत के मामले में रिपोर्ट
विज्ञापन
अलीगंज। थाना क्षेत्र के गांव के एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत के मामले एसएसपी के निर्देश पर पांच दिन बाद अलीगंज पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी की पत्नी का गांव के ही एक व्यक्ति से पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ समय पहले महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर व एक बच्चे को लेकर प्रेमी के साथ चली गई थी। इस पर गांव के लोगों ने पंचायत कर महिला को उसके पति के साथ रहने का समझौता कर दिया। इसके बाद व्यक्ति अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ उत्तराखंड चला गया। बताते हैं कि दीपावली पर्व पर वह अपनी पत्नी व बच्चों को घर ले आया। इसी दौरान उसकी पत्नी को उसका पूर्व प्रेमी दोबारा अपने साथ ले गया, जब पति लेने गया तो महिला ने आने से इन्कार कर दिया, तब आरोपी प्रेमी ने धक्के देकर उसे भेज दिया।
महिला के पति के भाई ने बताया कि 11 नवंबर को भाई को आरोपी जंगल की ओर ले गया, जहां भाभी और उसने मिलकर जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद वह भाई को घर लेकर पहुंचे, जहां पता चला कि उन्हें शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया गया है। उसके कुछ देर भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन
इधर, थाना अध्यक्ष राम रतन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का करण स्पष्ट न होने पर बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। फिलहाल विवेचना की जा रही है। संवाद