{"_id":"66ce6eb3040395ccd3002dba","slug":"report-on-constable-and-two-others-accused-of-having-relationship-with-a-girl-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102765-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवती से संबंध बनाने के आरोपी सिपाही व दो अन्य पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवती से संबंध बनाने के आरोपी सिपाही व दो अन्य पर रिपोर्ट
विज्ञापन
- सोमवार को परिजनों ने थाना परिसर में दिया था धरना
नवाबगंज। शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने के मामले में हाफिजगंज थाना क्षेत्र की पीआरवी पर तैनात सिपाही और उसके दो दोस्तों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले में युवती के परिजनों ने सोमवार को थाना परिसर में धरना दिया था।
थाना नवाबगंज में तैनात रह चुके सिपाही मोहम्मद नबी का तबादला थाना हाफिजगंज में हो गया है। यहां तैनाती के दौरान उसका कस्बे की एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया था। 21 अगस्त को मो. नबी युवती को हाफिजगंज ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। मामले की जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उसका भाई सिपाही के कमरे पर पहुंच गया। तब आरोपी के साथ रह रहे दूसरे सिपाही ने उसका साथ दिया। 22 अगस्त की सुबह आरोपी ने युवती को लाकर कस्बे में छोड़ दिया।
युवती के भाई ने बताया कि सिपाही मो. जावेद और कस्बे के इमरान ने भी आरोपी का साथ दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। घटना के बाद आरोपी सिपाही और उसके साथी पीड़िता के घर जाकर समझौते का दबाव बना रहे थे। परिजनों के मना करने पर झूठे मुकदमे मेें फंसाने व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। संवाद