फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report on brother, missing wife and son, accused on brother

Bareilly News: पत्नी-बेटे को गायब करने की भाई और भाभी पर रिपोर्ट

Sun, 12 May 2024 05:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Report on brother, missing wife and son, accused on brother
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

मीरगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने अपनी भाभी एवं भाई के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पत्नी एवं बेटे को गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित लखपत निवासी असदनगर ने बताया कि संपत्ति विवाद के कारण उनके भाई रामदास और भाभी रीता उनकी शादी नही होने दे रहे थे। वह सात साल पूर्व बिहार की प्रियंका से शादी करके अपने घर ले आए। अलग रहकर अपनी गृहस्थी चलाने लगे। इस बीच वह एक पुत्र के पिता बन गए, जिसकी उम्र पांच साल है। यह बात उनके भाई रामदास और भाभी रीता को नागवार गुजरी।

इस बीच वह बाहर काम की तलाश में चले गए। तभी उनके भाई रामदास और भाभी रीता ने उनकी पत्नी और पुत्र को गायब कर दिया। उन्हें कुछ दिन बाद पता चला कि उनके भाई रामदास और भाभी रीता ने उनकी पत्नी और बेटे को दीपक पुत्र छोटेलाल निवासी गरीगा थाना मिलक रामपुर के हाथ बेच दिया है। वह थाने गया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नही की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कोर्ट में याचिका दाखिल की है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed