फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   report on bank PO and staff

मृत किसान के खाते से लेन देन पर पीऔ और कर्मचारियों पर रिपोर्ट

Sun, 20 Jun 2021 05:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
report on bank PO and staff
भमोरा (बरेली)। नौगवां ठाकुरान गांव के किसान विक्रम प्रसाद की मौत होने के करीब साढ़े तीन साल बाद भारतीय स्टेट बैंक की देवचरा शाखा में उनके केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण खाते का नवीनीकरण कर उसमें 2.67 लाख रुपये जमा कर निकाल लिए गए। इस मामले में बैंक के प्रोबेशनरी ऑफिसर आदित्य और कई कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विक्रम प्रसाद के नाती नितिन शर्मा की ओर से थाना भमोरा में दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि उनके बाबा ने मार्च 2017 में एसबीआई की देवचरा शाखा से केसीसी कार्ड के जरिये 1.70 लाख रुपये का ऋण लिया था। आठ सितंबर 2017 को उनकी मृत्यु हो गई। दो मार्च 2021 को वह ऋण की बकाया धनराशि जमा करने के लिए उन्होंने बैंक पहुंचकर उन्होंने खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि 23 नवंबर 2020 को इस खाते में दो लाख 67 हजार रुपये जमा किए गए और उसी दिन निकाल भी लिए गए।
विज्ञापन

नितिन के मुताबिक उन्होंने इस बारे में बैंक के प्रोबेशनरी ऑफिसर आदित्य से पूछताछ की तो उन्होंने कोई जानकारी न होने की बात कही। उनके साथ बदसलूकी भी की। नितिन की तहरीर पर भमोरा पुलिस ने आदित्य समेत बैंक के कई कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और बदसलूकी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed