फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report on Amar Jyoti directors in Bareilly too, property will be confiscated by imposing gangster charges

Bareilly News: अमर ज्योति के निदेशकों पर बरेली में भी रिपोर्ट, गैंगस्टर लगाकर जब्त की जाएगी संपत्ति

Tue, 15 Jul 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Report on Amar Jyoti directors in Bareilly too, property will be confiscated by imposing gangster charges
बरेली। बदायूं में अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड का दफ्तर खोलकर निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने के आरोपी पूर्व भाजपा नेता सूर्यकांत मौर्य व उसके भाई शशिकांत पर अब दोतरफा शिकंजा कस गया है। बरेली में इनके खिलाफ ठगी की पहली रिपोर्ट बारादरी थाने में नगर निगम की महिला कर्मी ने कराई है। डीआईजी के मुताबिक, बरेली पुलिस दोनों भाइयों की हिस्ट्रीशीट खोलेगी। बदायूं पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए संपत्तियां जब्त करेगी। दोनों भाइयों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम है।
विज्ञापन

कटरा चांद खां निवासी विनीता मौर्य नगर निगम में कर्मचारी हैं। उन्होंने बारादरी थाना पुलिस को बताया कि अमर ज्योति लिमिटेड, अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड, अमर ज्योति हायर परचेज एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड नाम की कंपनियों में सूर्यकांत, शशिकांत, श्रीकांत और उनके साथियों ने निवेशकों से आरडी, एफडी स्कीम में रुपये जमा कराए थे। विनीता से डेढ़ लाख रुपये जमाए कराए गए। पॉलिसी परिपक्व होने से पहले पता चला कि सूर्यकांत, शशिकांत, श्रीकांत और इनके गुर्गे कंपनी का दफ्तर बंद कर भाग गए हैं।
विज्ञापन

बताया कि उन्हें यह भी पता लगा है कि ये लोग कंपनी की संपत्ति भी बेचने की फिराक में हैं। विनीता के मुताबिक, रुपये मांगने पर उन्हें धमकी मिल रही है। उन्हें फर्जी रसीदें थमाकर रकम हड़प ली गई है। विनीता की शिकायत पर एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों और उनके गुर्गों पर कार्रवाई करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के बढ़े आसार
सूर्यकांत, शशिकांत और उनके गुर्गों पर बदायूं कोतवाली में मुकदमे दर्ज किए गए थे। बदायूं एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित की थी। एसआईटी अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। अब मामले में बरेली पुलिस की एंट्री हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, बरेली पुलिस आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। सूर्यकांत और शशिकांत का घर बारादरी के कटरा चांद खां में है। इसी पते पर अमर ज्योति हायर परचेज एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड कंपनी खोली गई थी। इस कंपनी ने भी लोगों को चूना लगाया है। स्थानीय मुखबिरों से बारादरी पुलिस को इनपुट मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों भाइयों की बरेली पुलिस जल्द गिरफ्तारी कर सकती है। ब्यूरो

--

जनता की गाढ़ी कमाई हड़पने वालों पर किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। बरेली पुलिस दोनों भाइयों की हिस्ट्रीशीट खोलेगी तो बदायूं पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति जब्त करेगी। - अजय कुमार साहनी, डीआईजी बरेली रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed