{"_id":"682a4eb1ce999f9ad3049bec","slug":"report-on-accused-of-sharing-pornographic-video-of-children-bareilly-news-c-4-lko1064-643183-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बच्चों का अश्लील वीडियो साझा करने के आरोपी पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बच्चों का अश्लील वीडियो साझा करने के आरोपी पर रिपोर्ट
विज्ञापन
लखनऊ की टीम ने फरीदपुर निवासी युवक पर की कार्रवाई
बरेली। बच्चों का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर और अपलोड करने के आरोप में फरीदपुर निवासी युवक के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद स्पष्ट होगा कि वह चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े वीडियो कहां से लाता था।
गृह मंत्रालय की ओर से संचालित साइबर पुलिस पोर्टल के जरिये लखनऊ की टीम को शिकायत मिली थी। इसमें जिक्र था कि बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव गौसगंज सराय निवासी दफ्तर खान ने वर्ष 2023 में फेसबुक पर बच्चों का अश्लील वीडियो अपलोड व शेयर किया था। लखनऊ की टीम ने जांच की तो दफ्तर खान दोषी पाया गया। उसकी फेसबुक आईडी का लिंक व आईपी एड्रेस जुटाया। आईपी का आईपीडीआर प्राप्त कर आरोपी के मोबाइल नंबर का पता लगाया गया। मोबाइल नंबर की आईडी पर दफ्तर खान का नाम व फरीदपुर, बरेली का पता दर्ज था। इसके बाद एसपी (साइबर क्राइम) लखनऊ ने बरेली एसएसपी से पत्राचार कर कार्रवाई करने के लिए कहा। यहां साइबर क्राइम थाने में दफ्तर खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ब्यूरो