{"_id":"5e9f437e8ebc3e9091405e1e","slug":"report-on-a-shopkeeper-selling-goods-without-wearing-a-mask-bareilly-news-bly4033507104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क लगाए सामान बेचे रहे दुकानदार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क लगाए सामान बेचे रहे दुकानदार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : PTI
पुलिस ने बाजारों, सड़कों पर बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों पर भी की सख्ती
विज्ञापन
जिले में दर्ज हुई 16 रिपोर्ट, 67 लोग गिरफ्तार, 1,197 वाहनों के काटे चालान
बरेली। कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस लोगों से सख्ती से लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की अपील कर रही है, लेकिन लोग लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। बाजारों और गली-मोहल्लों में दुकानदार भी नियम तोड़ रहे हैं। चाहवाई में बिना मास्क लगाए सामान बेचने की सूचना मिलने पर पुलिस दुकानदार को पकड़ने पहुंची तो वह भाग गया। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, श्यामगंज, किला बाजार समेत जिले में अन्य जगहों पर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की है।
प्रेमनगर पुलिस को मंगलवार सुबह मोहल्ला चाहवाई स्थित ताराचंद जनरल स्टोर पर दुकानदार राहुल के बिना मास्क लगाए सामान बेचने की शिकायत मिली। इस पर कोहाड़ापीर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो राहुल दुकान छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, श्यामगंज बाजार में भी पुलिस ने मंगलवार को सख्ती की। बाजार में बेवजह घूमते मिले छह लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन में कार्रवाई की गई। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई। जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 16 मामले दर्ज हुए। इनमें 67 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 1,197 वाहनों के चालान भी काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दर्ज हुई 16 रिपोर्ट, 67 लोग गिरफ्तार, 1,197 वाहनों के काटे चालान बरेली। कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस लोगों से सख्ती से लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की अपील कर रही है, लेकिन लोग लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। बाजारों और गली-मोहल्लों में दुकानदार भी नियम तोड़ रहे हैं। चाहवाई में बिना मास्क लगाए सामान बेचने की सूचना मिलने पर पुलिस दुकानदार को पकड़ने पहुंची तो वह भाग गया। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, श्यामगंज, किला बाजार समेत जिले में अन्य जगहों पर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की है।