{"_id":"64c5744d9390e1cd350b7884","slug":"report-on-31-including-history-sheeter-in-sanjaynagar-firing-case-bareilly-news-c-4-bly1015-216737-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संजयनगर फायरिंग मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत 31 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संजयनगर फायरिंग मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत 31 पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। दोस्त से मिलने उसके घर जा रहे युवक को कार में डालकर कुछ लोगों ने पीट दिया। युवक ने छह नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
चक महमूद निवासी अरुण सागर ने बताया कि वह शुक्रवार को संजयनगर में अपने दोस्त से मिलने जा रहा था। रास्ते में भूरा यादव, हिस्ट्रीशीटर रोहित ठाकुर, संजय राना, दरिया, अंकित राना और रोहित यादव ने अपने 25 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसे रोककर जातिसूचक टिप्पणी की। विरोध करने पर सभी लोगों ने मिलकर अरुण की पिटाई कर दी। अरुण भागा तो आरोपी फायरिंग करने लगे और उसे कार में डालकर पीटने लगे। इसके बाद ईंट पजाया चौराहे पर अरुण को फेंककर फरार हो गए। अरुण की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। विवेचक सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि रोहित व उसके साथियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।