फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report on 21 including relatives of Uttarakhand minister

Bareilly News: उत्तराखंड की मंत्री के रिश्तेदारों समेत 21 पर रिपोर्ट

Tue, 10 Dec 2024 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Report on 21 including relatives of Uttarakhand minister
बरेली। जोगी नवादा की चावल मंडी में ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पीड़ित पक्ष की महिला वकील ने उत्तराखंड की मंत्री के ससुराल पक्ष से जुड़े लोगों समेत 11 लोगों को नामजद करीब 21 पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक कोई नामजद हाथ नहीं लगा है। कुछ संदिग्ध जरूर बैठाए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार रात चावल मंडी में अधिवक्ता रीना सिंह के पति व ससुरालवालों को घेरकर फायरिंग की गई थी। इसमें वकील के देवर प्रेमपाल राठौर को पेट में गोली लगी है। पति समेत दो और लोगों के गोली लगी और एक जेठ का पैर टूट गया। मामले में रीना सिंह ने 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। इनमें सौरभ राठौर, टिंकू राठौर, रजत राठौर, शिवम राठौर, आकाश राठौर, विशाल, हिमालय राठौर, अमित राठौर, लालू पटेल, अभिषेक, गोपाल मिश्रा को नामजद किया गया है, जबकि करीब 10 अज्ञात लोगों का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन

------
मंत्री से जुड़ा नाम तो उनके पति ने दी सफाई
- आरोपियों में शामिल तीन लोग अभ्यस्त अपराधी हैं। महिला वकील ने बताया कि बस्ती में यह आरोपी खुद को उत्तराखंड की एक मंत्री का रिश्तेदार बताकर रौब गांठते हैं और जुआ सट्टा जैसे काम करते हैं। इस पर मंत्री के पति से अमर उजाला ने बात की तो उन्होंने बताया कि आरोपियों से उनका कई साल से कोई रिश्ता नहीं है। वह समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर भी इस बात की घोषणा कर चुके हैं। किसी अपराधी को कभी संरक्षण नहीं देते हैं। पुलिस को दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed