{"_id":"67fadcee25c1a2ad100e757c","slug":"report-on-20-accused-of-rioting-on-the-road-bareilly-news-c-4-bly1015-617269-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क पर बलवा करने वाले 20 आरोपियों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क पर बलवा करने वाले 20 आरोपियों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में एक ही समुदाय के दो पक्ष भंडारे के दौरान भिड़ गए। बाद में शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंचे तो वहां भी मारपीट हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इज्जतनगर पुलिस ने उपद्रव करने वाले 15 नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वाकया दो दिन पहले का है। शाम के वक्त भंडारे में मारपीट के बाद दोनों पक्ष नैनीताल हाइवे स्थित बैरियर वन चौकी पुलिस से शिकायत करने पहुंचे थे। यहां दोनों पक्षों में दोबारा मारपीट हुई। हंगामा बढ़ने पर नैनीताल हाइवे पर भी जाम लग गया। इज्जतनगर थाने और चौकी पुलिस के पहुंचने पर जाम खुलवाया गया।
तत्कालीन चौकी प्रभारी संजय सिंह के मुताबिक सूचना पाकर जब पुलिस नैनीताल हाइवे पर पहुंची तो देखा नगरिया परीक्षित निवासी एक पक्ष के अर्जुन, आशीष, मुंशीलाल, सुनील, संदीप, अजीम अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष के धीर सिंह, कार्तिक, प्रदीप, किशनलाल, धर्मदास, बिहारीलाल, विनो और दिनेश से झगड़ा कर रहे हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से जानलेवा हमला करते दिखे। दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के कारण दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर चले गए। पुलिस के पहुंचने पर उपद्रवी भाग गए। ब्यूरो