{"_id":"64f39d61637251bfe50e8434","slug":"report-of-theft-of-unnecessary-documents-from-registry-office-bareilly-news-c-4-bly1015-240036-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रजिस्ट्री दफ्तर से गैरजरूरी कागजात चोरी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रजिस्ट्री दफ्तर से गैरजरूरी कागजात चोरी की रिपोर्ट
Sun, 03 Sep 2023 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 03 Sep 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/फरीदपुर। रजिस्ट्री कार्यालय से तीन लाख से ज्यादा रुपये की लूट को नकारने वाले विभागीय अफसरों ने अब अज्ञात आरोपी पर कागज चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराकर व्यवस्था पर उठते सवालों पर विराम लगाने की कोशिश की है। वहीं, पुलिस मध्यप्रदेश के गिरोह से तार जुड़ने की स्थिति मानकर तफ्तीश कर रही है।
22 अगस्त को एक शख्स शाम के वक्त दफ्तर से पेटी उठाकर कार में बैठे हथियारबंद साथियों संग फरार हो गया था। स्टाफ के अलावा वहां खड़े लोगों ने भी यह घटना देखी। घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी का चेहरा साफ दिख रहा था। घटना के तुरंत बाद संविदा कर्मी ने पुलिस को सूचना दी कि तीन लाख पांच हजार रुपये रजिस्ट्री शुल्क रखी पेटी उठाई गई है। रात भर जांच पड़ताल का दौर चला। दूसरे दिन बैंक में पूरा कैश जमाकर करके अधिकारियों ने खंडन कर दिया कि कोई रकम गायब नहीं हुई है। पुलिस को तहरीर भी नहीं दी गई।
हालांकि, मामला न दबता देख सब रजिस्ट्रार ने शुक्रवार को अज्ञात आरोपी पर कागजात चोरी कर भागने की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। जिक्र है कि विभागीय काम का कोई कागज नहीं गया है, पर पुलिस जांच कर ले कि वास्तव में क्या कागजात गए हैं।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के युवक को संदेह में उठाया
विभाग ने रिपोर्ट भले ही अब दर्ज कराई है पर पुलिस फुटेज के आधार पर लगातार छानबीन कर रही है। आरोपी के चेहरे मोहरे के आधार पर पुलिस ने शाहजहांपुर के खुदागंज निवासी युवक को उठाया था। पूछताछ और जांच में कुछ नहीं मिला तो उसे छोड़ दिया गया। अब जांच के हिसाब से गिरोह के तार मध्यप्रदेश से जुड़े लग रहे हैं। वह गिरोह पहले भी दूसरे शहरों में इस तरह की घटना कर चुका है।
वर्जन
रजिस्ट्री दफ्तर से पेटी उठाने के मामले में कागजात चोरी करने की रिपोर्ट कराई गई है। हालांकि पुलिस पहले से मामले की छानबीन कर रही है, जल्द ही सही खुलासा करने का प्रयास है। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात