{"_id":"67182cdb5e226173ec0eb854","slug":"report-of-scam-in-underground-cable-project-sent-to-headquarters-bareilly-news-c-4-lko1064-507132-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भूमिगत केबल परियोजना में घपले की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भूमिगत केबल परियोजना में घपले की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी
Wed, 23 Oct 2024 04:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
बरेली। स्थानीय स्तर पर अधिकारियों ने जांच के बाद भूमिगत केबल डालने में किए गए घपले की रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। हाल ही में किला और सनसिटी उपकेंद्र के इलाकों में दो स्थानों पर केबल डालने के काम में गड़बड़ी मिली थी। इसके बाद लखनऊ की टीम ने भी बरेली में तीन दिन डेरा डालकर स्थलीय सत्यापन किया। स्थानीय स्तर पर भी जांच की गई। भूमिगत केबल का काम करने वाली तीन फर्मों के खिलाफ भी जांच चल रही है।
बिजली वितरण व्यवस्था सुधारने के लिए शहर में कई स्थानों पर भूमिगत बिजली केबल डाला गया है। जांच में सामने आया कि सनसिटी उपकेंद्र के पीरबहोड़ा में 295 मीटर केबल और 1200 मीटर पाइप कम डाला गया। फर्म को पूरा भुगतान कर दिया गया। इससे बिजली निगम को सात लाख से ज्यादा की क्षति हुई। मामले में जेई को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद 17 से 19 तारीख तक लखनऊ की एक टीम ने शहर में भूमिगत केबल के काम का सत्यापन किया तो किला उपकेंद्र से परसाखेड़ा उपकेंद्र तक 33 केबी भूमिगत केबल का काम मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। दोनों मामलों में स्थानीय स्तर पर जांच के बाद रिपोर्ट भेज दी गई है। अधीक्षण अभियंता महावीर सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है।