फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report of rape on husband, rape on brother-in-law and dowry harassment

Bareilly News: पति पर कुकर्म, देवर पर दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

Sun, 26 Nov 2023 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 26 Nov 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Report of rape on husband, rape on brother-in-law and dowry harassment
फतेहगंज पूर्वी। एक महिला ने अपने पति पर कुकर्म और देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। साथ ही दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी एक वर्ष पहले बदायूं के एक गांव में हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख रुपये और बदायूं में प्लाॅट मांगने लगे। मायके वालों ने असमर्थता जताई तो आए दिन उसे प्रताड़ित करने लगे। उसका पति अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाकर प्रताड़ित करने लगा। एक महीने पहले जब उसका पति घर से बाहर गया तो उसका देवर रात में कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया। उसने सास-ससुर और पति को बताया तो उल्टा उसके साथ ही मारपीट की और कहा कि जब तक दहेज नहीं लाएगी ये सब सहना पड़ेगा। महिला ने अपने भाई और मां को फोन पर बताया तो वह लोग आए। ससुराल पक्ष के लोग उनके साथ भी मारपीट पर उतारू हो गए। महिला को घर से निकाल दिया।अब थाने में पति, देवर, ननद, सास, ससुर के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed