फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report of murder on Chairman of Municipal Council Faridpur

Bareilly News: नगर पालिका परिषद फरीदपुर के चेयरमैन पर हत्या की रिपोर्ट

Wed, 27 Dec 2023 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 27 Dec 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Report of murder on Chairman of Municipal Council Faridpur
फरीदपुर। लिंटर की शटरिंग खोलने के दौरान मजदूर नरेंद्र की मौत मामले में परिजनों ने नगर पालिका परिषद फरीदपुर के चेयरमैन शराफत जरी वाले के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। नरेंद्र की पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चेयरमैन ने पति को स्टूल से धक्का दे दिया। इस वजह से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


फरीदपुर क्षेत्र के रम्पुरा रतन गांव निवासी नरेंद्र कुमार सोमवार को फरीदपुर नगर पालिका के चेयरमैन शराफत जारी वाले के निर्माणाधीन मकान के लिंटर की शटरिंग खोलने गए थे। संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो गई। मंगलवार को उनकी पत्नी रीना ने फरीदपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

रीना ने बताया कि पति नरेंद्र कुमार गांव के ही गुड्डू और मोरपाल सहित अन्य लोगों के साथ काम करने चेयरमैन के मकान में गए थे। आरोप है कि चेयरमैन ने गालीगलौज की। पति ने विरोध किया तो चेयरमैन ने स्टूल से धक्का दे दिया। सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गए। काफी देर तक उन्हें उपचार नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ काम कर रहे मजदूर उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मामले में फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि परिजनों की ओर से हत्या की तहरीर मिली है। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

--------
कार्रवाई के लिए विहिप कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना
चेयरमैन की जल्द गिरफ्तारी के लिए मंगलवार देर शाम विहिप कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। उन्होंने पुलिस को एक ज्ञापन भी सौंपा। विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर की अगुवाई में थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि चेयरमैन पर 2010 में आर्म्स एक्ट और एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज हुआ था। कई अन्य मामले भी दर्ज हैं। अब उनके ऊपर मजदूर की हत्या का आरोप लगा है। ऐसे में चेयरमैन को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed