{"_id":"61fae4e399cc8927c0464dcd","slug":"report-of-gang-rape-of-woman-on-ten-people-bareilly-news-bly474325888","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लोगों पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लोगों पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट
विज्ञापन
Report of gang rape of woman on ten people
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट के 35 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाने वाली महिला के पति ने अब दस लोगों के खिलाफ पत्नी और चार बच्चों के अपहरण और पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इज्जतनगर क्षेत्र निवासी युवक का आरोप है कि कुछ लोगों के खिलाफ 2019 में उन्होंने थाना कैंट में पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसको लेकर वे रंजिश मानते थे। इस मामले में एफआर लगने के बाद दोबारा विवेचना शुरू हुई तो आरोपियों ने उसकी पत्नी और बच्चों को गायब करने की धमकी दी थी। 16 सितंबर 2021 की शाम से उनकी पत्नी और चार बच्चे लापता हो गए। कुछ पता न चलने पर उन्होंने गुमशुदगी दर्ज करा दी।
युवक के मुताबिक बाद में पता चला कि उसी रंजिश में भमोरा के गांव डपटा शानपुर निवासी संजय, कैंट के उमरसिया का अमित उर्फ हपला, चमन, पुष्पेंद्र, दामोदर, सुभाषनगर में लखौरा के मनोज, रामू यादव, बंटी यादव और मुन्ना लाल जाटव उर्फ नेता जी ने उन लोगों का अपहरण कर लिया। बचकर किसी तरह उनकी पत्नी आरोपियों के चंगुल से बचकर हिमाचल से बरेली पहुंची। यहां आकर उसने सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण की जानकारी दी। पति ने इस मामले में एडीजी कार्यालय में शिकायत की तो उनके आदेश पर सभी के खिलाफ थाना इज्जतनगर सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
रुपयों को लेकर चल रहा है विवाद
इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर ने बताया कि आरोपियों से महिला के पति का रुपयों को लेकर कोई विवाद है। इसके चलते पूर्व में थाना कैंट में 35 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई लेकिन वह मारपीट का मामला निकला। अब यहां रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।