{"_id":"6712fc8aff7dcafc42031224","slug":"report-of-fraud-on-the-orders-of-the-captain-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101397-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: व्यापार मंडल के प्रांतीय पदाधिकारी के 10 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: व्यापार मंडल के प्रांतीय पदाधिकारी के 10 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
फरीदपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री के 10 लाख रुपये हड़पे जाने का मामला सामने आया है। सात माह बाद भी भुगतान नहीं मिलने पर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने इंदौर की फर्म पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि फरीदपुर के ग्राम रहपुरा में उनकी राइस मिल है। सात मार्च को इंदौर की फर्म सौम्या इंटरप्राइजेज को 250.50 क्विंटल चावल बेचा जाना तय हुआ था। 4,045 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 10.13 लाख रुपये भुगतान मिलना था।
तय शर्तों के अनुसार उक्त चावल आठ मार्च को इंदौर भेज दिया गया। तय समय में रकम का भुगतान न किए जाने पर कई बार फर्म स्वामी को कॉल की गई। तीन अप्रैल को जब वह चावल का भुगतान लेने इंदौर पहुंचे तो पता चला कि फर्म स्वामी ने चावल की रकम का गोलमाल कर लिया है। व्यापारी नेता की तहरीर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फरीदपुर थाना पुलिस को आरोपी फर्म स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। संवाद