फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The death of the child due to dengue remained suppressed for six days

बरेलीः डेंगू से बच्चे की मौत छह दिन दबाए रहे रिपोर्ट

Thu, 23 Sep 2021 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:19 AM IST
सार

कोरोना जैसा खेल डेंगू में भी शुरू, पहली मौत होने का दावा मगर रिकॉर्ड में दर्ज करने में गड़बड़ी
 

विज्ञापन
The death of the child due to dengue remained suppressed for six days
Pathology

विस्तार

डिस्ट्रिक्ट एपिडेमियोलॉजिस्ट और मेडिकल कॉलेज को नोटिस
विज्ञापन

16 सितंबर को भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज में हुई थी मौत

बरेली। कोरोना से हुई तमाम मौतों को छिपा लिए जाने जैसा खेल अब डेंगू के मामले में भी शुरू हो गया है। भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज में डेंगू से हुई एक 11 वर्षीय किशोर की मौत को छह दिन तक पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया। बुधवार को इसका खुलासा हुआ तब कहीं पोर्टल अपडेट किया गया। अब जिला सर्विलांस अधिकारी ने डिस्ट्रिक्ट एपिडेमियोलॉजिस्ट और मेडिकल कॉलेज को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 15 सितंबर को भोजीपुरा के गांव खंजनपुर में रहने वाला बुखार पीड़ित किशोर की रैपिड किट से हुई जांच में डेंगू पॉजिटिव मिला था। अगले ही दिन उसकी मौत हो गई थी जिसके बाद उसी शाम उसकी एलाइजा जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। किशोर की मौत पोर्टल पर अपडेट नहीं की गई न किशोर के परिवार वालों की जांच हुई। बुधवार को मामला खुला तो जिला सर्विलांस अधिकारी ने किशोर की मौत की सूचना न देने पर जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। उधर, डिस्ट्रिक्ट एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मीसम अब्बास का कहना है कि उन्होंने मौके पर जाकर जांच की थी लेकिन किशोर के परिवार ने उन्हें उसकी मौत की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मीसम की सफाई है कि किशोर भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। नियमों के मुताबिक निजी अस्पताल या मेडिकल कॉलेज में भर्ती डेंगू मरीज की सूचना सीएमओ कार्यालय को देने की जिम्मेदारी उसी के प्रबंधन की है। किशोर की मौत की सूचना भी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को ही देनी चाहिए थी, लेकिन उसने कोई जानकारी नहीं दी थी। मंगलवार देर रात उन्हेें इसकी जानकारी मिली तो बुधवार को उन्होंने भोजीपुरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कागजों पर तमाम निर्देश, मगर असलियत में सब हवाहवाई

नियमों के मुताबिक डिस्ट्रिकट एपिडेमियोलॉजिस्ट की नियुक्ति संक्रामक रोग की पड़ताल के लिए की जाती है। जहां संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका रहती है या कोई मरीज मिलता है तो वहां पहुंचकर उसे बीमारी की वजह और उसकी रोकथाम के लिए पड़ताल करनी होती है। आसपास के लोगों को बचाव के प्रति जागरूक करने की भी जिम्मेदारी होती है। डेंगू पीड़ित किशोर की मौत से साफ हो गया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने दायित्वों का कैसे निवर्हन कर रही है।

डीबीसी टीम : घर-घर जांच का दावा, फिर भी बेखबर

डिस्ट्रिक्ट एपिडेमियोलॉजिस्ट के अलावा जिला मलेरिया विभाग की ओर से गठित टीम की गतिविधियों पर भी सवाल उठा है। अधिकारी लगातार दावा कर रहे हैं कि वे डेंगू मरीज मिलते ही अगले दिन उसके घर पहुंचते हैं और वहां जांच में अगर लार्वा मिलता है तो फौरन नष्ट कराते हैं। कागजों में किशोर की मौत के बाद खंजनपुर में भी यह अभियान चलाने का रिकॉर्ड है मगर किशोर की मौत की जानकारी डीबीसी टीम को भी न हो पाने खुद सारी सच्चाई बयान हो रही है। यह आरोप भी लगते रहे हैं कि यह टीम जांच की खानापूरी कर ज्यादातर रिपोर्ट कागजों पर ही बना रही है।

दो और डेंगू पीड़ित, 12 मलेरिया से ग्रसित

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को सीबीगंज स्थित लेबर कॉलोनी में दो और डेंगू के मरीज मिले हैं। इसके अलावा मलेरिया विवैक्स पीड़ित 12 मरीज मिले हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे बुखार पीड़ितों की रैपिड किट से जांच की गई लेकिन कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। जिला मलेरिया अधिकारी डीआर सिंह ने नए मिले डेंगू पीड़ितों के इलाकों में निरोधात्मक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

एपिडेमियोलॉजिस्ट और मेडिकल कॉलेज को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। किन परिस्थितियों में छह दिन तक मौत की रिपोर्ट नहीं दी गई, इसकी वजह पूछी जाएगी। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी। - डॉ. आरएन गिरी, जिला सर्विलांस अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed