{"_id":"679fdbaada28efe81a054164","slug":"report-filed-in-case-of-capsule-overturning-bareilly-news-c-4-1-bly1039-573256-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कैप्सूल पलटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कैप्सूल पलटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मीरगंज। शनिवार की रात नेशनल हाईवे पर लभारी पुलिस चौकी के पास कैप्सूल पलटने के मामले में उसके चालक के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया गया है।
लभारी पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह ने अपनी तहरीर में बताया कि नेशनल हाईवे पर रामपुर की ओर से बरेली की ओर सफेद रंग का कैप्सूल का चालक तेजी और लापरवाही से चलाकर ला रहा था। उसका कैप्सूल लभारी चौकी से 50 मीटर आगे रोड पर पलट गया। वह पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंचे तो चालक उसमें फंसा था। बमुश्किल उसे बाहर निकाला, जो शराब के नशे में था। खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। रात में ही फायर ब्रिगेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों को बुलाया गया तो उन्होंने बताया कि कैप्सूल में गैस नहीं है। वो खाली है, तब एक घंटे बाद जाम खोला गया।
पूछताछ की गई तो चालक ने अपना नाम विपिन सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी ग्राम खिरिया रिफाइनरी मथुरा बताया है। पुलिस ने बताया कि अगर कैप्सूल में गैस होती तो बड़ी घटना घट सकती थी। इस कारण उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद