{"_id":"6699b626ff155c56dd00a114","slug":"report-filed-if-deed-of-plot-was-not-done-after-engagement-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102471-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सगाई के बाद प्लाॅट का बैनामा नहीं कराया तो तोड़ा रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सगाई के बाद प्लाॅट का बैनामा नहीं कराया तो तोड़ा रिपोर्ट
विज्ञापन
नबावगंज। एक महिला ने बेटी की शादी का रिश्ता तय होने के बाद सगाई में सात लाख से अधिक रुपये खर्च किए, लेकिन रिश्ता तय होने के बाद शादी में 15 लाख रुपये के प्लाॅट की रजिस्ट्री की मांग को लेकर लड़के पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इस पर महिला ने लड़का समेत आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तहसील नवाबगंज के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने पांच मई को महानगर के एक मोहला निवासी मोनू के साथ शादी का रिश्ता तय किया। महिला ने पुलिस को बताया कि रिश्ता तय होने के बाद शादी में 10 लाख रुपये खर्च होना तय हुआ। इसके बाद मई में नवाबगंज के एक शादी हाॅल में सगाई में ही उनके सात लाख रुपये खाने-पीने और जेवरात आदि में खर्च हो गए।
दोनों पक्षों ने नवंबर 2024 में शादी होना भी तय कर दिया, लेकिन लड़के पक्ष ने प्लॉट की मांग की, जिस पर लड़की पक्ष ने असमर्थता व्यक्त की। इससे नाराज लड़के पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। साथ ही उनकी लड़की के फोटो और वीडियो भी वायरल करने की धमकी दी। इससे नाराज महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई तो पुलिस ने लड़का मोनू सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद