फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report filed against six in the case of death of married woman

Bareilly News: विवाहिता की मौत के मामले में छह पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 11 Mar 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Report filed against six in the case of death of married woman
बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के गांव दसीपुर में शनिवार को विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के पिता की ओर से पति सहित छह लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में विवाहिता की लटकने से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दसीपुर निवासी सत्येंद्र की शादी करीब छह वर्ष पूर्व जनपद बदायूं के थाना दातागंज के गांव खलीलपुर निवासी नेत्रपाल की 30 वर्षीय पुत्री रीता के साथ हुई थी। रीता को एक पांच वर्ष का बेटा रिषभ व एक छह माह की बेटी दर्शिका है। शनिवार दोपहर रीता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला था। ससुराल वालों ने पुलिस को फंदे से लटककर रीता के खुदकुशी करने की बात बताई थी।
विज्ञापन

दसीपुर पहुंचकर मायके वालों ने रीता के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि रीता के ससुराल वाले सत्येंद्र का दूसरा विवाह करना चाह रहे थे। इस विवाद का मुकदमा पारिवाारिक न्यायालय में भी चला था। ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर रीता ने जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ट्रेनी आईपीएस मेविस टॉक ने बताया कि मामले में रीता के पति सत्येंद्र, ससुर राम बाबू, सास माया, जेठ प्रतिपाल, ननद रजनी व नेहा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed