फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report filed against members of Khankahe Niazia family in Bareilly

Bareilly News: खानवादे अथर मियां और उनके बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, महिला ने मकान पर कब्जा करने के लगाए आरोप

Sun, 03 Jul 2022 09:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली।
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली। Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 03 Jul 2022 09:25 PM IST
सार

शिकायतकर्ता महिला शमा परवीन के मुताबिक, वह 18 साल से जिस मकान में रह रही हैं, वह वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। अथर मियां और उनके बेटे जाफर कुछ लोगों के साथ उनके मकान पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे है। आरोप है कि उसके साथ इसी को लेकर मारपीट भी की गई।

विज्ञापन
Report filed against members of Khankahe Niazia family in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खानकाहे नियाजिया परिवार के अथर मियां, उनके बेटे और नौकर पर मकान के विवाद में हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ख्वाजा कुतुब निवासी शमा परवीन ने उन पर मकान पर कब्जा करने की कोशिश और तलवार व चाकुओं से हमला करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


शमा परवीन के मुताबिक, वह 18 साल से जिस मकान में रह रही हैं, वह वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। शुक्रवार को वह परिवार के साथ लखनऊ गईं थीं। शनिवार को दून एक्सप्रेस से लौटते समय पड़ोस में ही रहने वाले शहरोज ने उन्हें फोन कर बताया कि खानकाहे नियाजिया के खानवादे के अथर मियां और उनके बेटे जाफर कुछ लोगों के साथ उनके मकान पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे है। पड़ोस के ही लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। इस पर पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


शमा परवीन का आरोप है कि उनके घर पहुंचने के बाद अथर मियां और उनके बेटे जाफर फिर उनके घर पर पहुंच गए। उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियारों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वह और उनके पति गंभीर रुप से घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने अथर मियां, उनके बेटे जाफर, यावर और घर में नौकरी करने वाले गुड्डा के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कोरोना काल में मकान दिया था, अब नहीं कर रहे खाली
खानकाहे नियाजिया के प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी के सचिव मौलाना कासिम नियाजी ने बताया कि अथर मियां और उनके बेटों पर लगाए गए आरोप निराधार है। अथर मियां ने कोरोना काल में शमा परवीन को रहने के लिए मकान दिया था। हाल ही में उन्होंने शमा परवीन से मकान खाली करने को कहा जिसके बाद उन्होंने मनगढ़ंत कहानी गढ़कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। अथर मियां और उनके परिवार ने किसी पर कोई हमला नहीं किया है। पुलिस की जांच में सबकुछ साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed