फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report filed against four accused who attacked on person

Bareilly News: जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 12 May 2024 05:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Report filed against four accused who attacked on person
फरीदपुर। नगर के मोहल्ला भरतपुर निवासी मोहित यादव पर जानलेवा हमला करने वाले चार लोगों के खिलाफ फरीदपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला भरतपुर निवासी मोहित यादव ने फरीदपुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह विगत 6 मई की शाम को अपने मकान के सामने खड़े थे। तभी नगर के ही रहने वाले आर्य परमार, रवि ठाकुर, शिवम चौहान व एक अज्ञात व्यक्ति आए और सभी ने एक राय होकर धारदार हथियार से उनके ऊपर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। जब वह थाने पहुंचे तो आरोपियों ने थाने गेट पर भी उन्हें घेर लिया और उसे जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। चुनाव की तैयारी के कारण थाने पर पुलिस फोर्स व्यस्त था। जिस पर मेडिकल कराने के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वह जब अपना मेडिकल करा कर वापस थाने आ रहे थे। तभी रास्ते में घेर कर आरोपियों ने पुनः पीटा। फरीदपुर पुलिस ने 6 दिन बाद पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed