फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report filed against Collection Amin for failure to hand over charge even after a month

Bareilly News: माहभर बाद भी चार्ज न देने पर संग्रह अमीन के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 30 Aug 2026 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Report filed against Collection Amin for failure to hand over charge even after a month
बरेली। आदेश के बावजूद वसूली क्षेत्र का चार्ज नहीं सौंपने और अहम राजस्व अभिलेख कार्यालय में जमा नहीं करने के मामले में नायब तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा के पत्र पर संग्रह अमीन सुरेश चंद्र के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, जिलाधिकारी के आदेश के तहत 24 जुलाई को संग्रह अमीन सुरेश चंद्र का स्थानांतरण वसूली क्षेत्र तहसील सदर के आलमगिरीगंज, कर्मपुर चौधरी से मीरगंज किया गया था। तहसीलदार ने 25 जुलाई को ही कार्यमुक्त कर नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि सुरेश चंद्र ने कार्यमुक्ति आदेश लेने से इन्कार कर दिया। अन्य माध्यमों समेत आवास पर कार्यमुक्त आदेश की प्रति भेजने के बावजूद भी चार्ज नहीं सौंपा, न ही वसूली क्षेत्र से संबंधित राजकीय अभिलेख, बस्ता, विविध रसीद बुक आदि कार्यालय में जमा कराया।
विज्ञापन

इससे न्यायालय देय जैसे अहम मांगपत्रों और राजस्व की वसूली प्रभावित होने की आशंका है। 17 अगस्त को नए तैनात संग्रह अमीन को भी चार्ज देने से इन्कार किया और धमकाया। रिपोर्ट दर्ज कर सरकारी अभिलेख बरामद कराने के लिए कहा है, ताकि राजस्व वसूली का कार्य सुचारु रूप से किया जा सके। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed