{"_id":"66ee6cfadb0c8101ea099153","slug":"report-filed-against-152-people-including-two-named-accused-for-trying-to-spoil-the-atmosphere-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: माहौल खराब करने की कोशिश में दो नामजद समेत 152 पर रिपोर्ट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: माहौल खराब करने की कोशिश में दो नामजद समेत 152 पर रिपोर्ट, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 21 Sep 2024 12:21 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Sep 2024 12:21 PM IST
सार
सीबीगंज के परतापुर चौधरी में दूसरे समुदाय के लोगों ने नए रास्ते से जुलूस निकालने का प्रयास किया था। इसका विरोध हुआ तो दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में डीजे के साथ जुलूस निकालकर नई परंपरा डालने और माहौल खराब करने की कोशिश के आरोप में दो नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव गोविंदापुर और बाकर नगर गौटिया के 100-150 लोग बृहस्पतिवार रात जुलूस की शक्ल में डीजे के साथ परतापुर चौधरी स्थित एक धर्मस्थल पर चादरपोशी करने जा रहे थे। सुनरासी गांव के लोगों ने इसे नई परंपरा बताते हुए विरोध कर दिया था।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव से इस तरह का जुलूस कभी नहीं निकला। यह नई परंपरा डालने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। बाद में पुलिस ने जुलूस पुराने रास्ते से निकलवाया था।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सीबीगंज सुरेश गौतम ने बताया कि मामले में परतापुर निवासी आलम और गोविंदापुर निवासी फिरोज सहित 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।