फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   report file after one month

कोतवाल की गाड़ी के आगे बैठीं महिलाएं तब दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट

Thu, 04 Jun 2020 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
report file after one month
नवाबगंज। तेजबहादुर हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस के महीने भर से हीलाहवाली करने पर मंगलवार को मृतक के परिजन का सब्र जवाब दे गया। परिवार की दो दर्जन से अधिक महिलाएं इकट्ठे होकर कोतवाली पहुंच गई और प्रदर्शन करते हुए इंस्पेक्टर की गाड़ी के आगे बैठ गईं। महिलाओं के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने आनन-फानन में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और फिर महिलाओं को अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

गंगापुर उर्फ खामपुर गांव के तेजबहादुर की पांच मई को हत्या कर दी गई थी। उसका शव गांव के ही सुरेंद्र पाल के खाली पड़े प्लॉट में पड़ा मिला था। मृतक के भाई ने उसी वक्त घटना की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद जांच के नाम पर परिजन को टहलाया जाता रहा। रविवार को मृतक के परिजन ने कोतवाली का घेराव कर धरना भी दिया था, लेकिन तब भी इंस्पेक्टर सुरेंद्र पचौरी ने उन्हें रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर घर भेज दिया था। मंगलवार तक रिपोर्ट दर्ज न होने पर परिवार के लोगों का धैर्य जवाब दे गया। दो दर्जन से अधिक महिलाएं थाने पहुंचकर कोतवाल की गाड़ी के आगे बैठ र्गइं। मामला बिगड़ता देख कोतवाल ने आनन-फानन में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed