फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report against two on court orders

Bareilly News: कोर्ट के आदेश पर दो के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 14 Jun 2024 06:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Report against two on court orders
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने कोर्ट के आदेश पर गांव के दो लोगों पर उनकी भांजी के साथ छेड़खानी व मारपीट करने से उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि 21 सितंबर 2023 में उनकी भांजी शाम को पांच बजे उसकी पत्नी के साथ गांव आ रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही व्यक्ति ने पीड़ित की भांजी को देखकर अश्लील कमेंट कर गाली दी। शाम को शौच जाते वक्त दोनों आरोपियों ने उनकी भांजी के साथ मारपीट की थी। थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन

किशोरी को ले जाने वाले युवक व उसके परिजनों पर रिपोर्ट

हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव से छह दिन पूर्व किशोरी को ले जाने वाले युवक व उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने बताया कि 6 जून को वह रिश्तेदारी में गए थे। घर पर उनकी पत्नी, 17 वर्षीय पुत्री और छोटा बच्चा था। रात 11 बजे पड़ोस का लड़का उनके घर आया। उनकी पुत्री को फुसलाकर ले गया। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पुत्री को भगाने में युवक के परिजनों का भी हाथ है। उनकी पुत्री जाते वक्त घर से जेवर और दो हजार रुपये नकदी भी ले गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने युवक समेत 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed