फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report against three criminals who spread terror by firing

Bareilly News: फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन शोहदों के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 29 Dec 2025 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Report against three criminals who spread terror by firing
चार अज्ञात को भी बनाया आरोपी, शनिवार रात मलूकपुर में हुई थी वारदात
विज्ञापन

बरेली। किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर में शनिवार रात स्टंट दिखाने के दौरान फायरिंग कर दहशत फैलाने और स्थानीय निवासी की पिटाई करने के मामले में मलूकपुर चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने तीन नामजद और चार अज्ञात शोहदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मलूकपुर में शनिवार रात बाइक सवार शोहदों ने फायरिंग की थी। विरोध पर हलवाई पूर्ण कुमार को पीट दिया था। सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता लगा कि कुंवरपुर में महेश्वरनाथ मंदिर के पास अंकुर से मिलने बिहारीपुर निवासी दीपू, अविनाश, जसौली निवासी प्रमोद यादव व चार अन्य दोस्त आए थे। लौटते समय इन लोगों ने तमंचे से फायरिंग की। विरोध करने पर पूर्ण कुमार को पीट दिया और उस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इंस्पेक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि दीपू, अविनाश, प्रमोद यादव और चार अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed