{"_id":"619406205ca08836082e43bb","slug":"report-against-retired-co-bareilly-news-bly4662893185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: रिटायर्ड सीओ ने महिला के साथ की छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें, जमीन पर गिराकर की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: रिटायर्ड सीओ ने महिला के साथ की छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें, जमीन पर गिराकर की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
Wed, 17 Nov 2021 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:57 AM IST
सार
महिला का बेटा जब दूध लेकर आ रहा था तो रिटायर्ड सीओ विकास नारायण अपनी गाड़ी निकाल रहा था। बेटे को देखकर गालियां देने लगा। वह बीच बचाव करने पहुंचीं तो विकास नारायण उन्हें जमीन पर गिराकर मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के नकटिया में रहने वाले रिटायर्ड सीओ विकास नारायण यादव के खिलाफ घर में घुसकर महिला से मारपीट, छेड़छाड़ और अश्लील फब्तियां कसने के आरोप में थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
रिटायर्ड सीओ विकास नारायण यादव का महिला से सोमवार को विवाद हो गया था। इसे लेकर हुई मारपीट में दोनों घायल हो गए थे। सोमवार को दिन भर समझौते के लिए पंचायत चलती रही। देर रात महिला ने सीओ के खिलाफ तहरीर दी। इसमें कहा गया कि वह अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। विकास नारायण रिटायर्ड सीओ होने के चलते दबंगई दिखाता है और उन पर बुरी नीयत रखता है।
विज्ञापन
कई बार वह उनसे छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कर चुका है। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर टहल रही थीं तभी विकास नारायण ने अश्लील फब्तियां कसीं। बेटे ने विरोध किया तो उसने देख लेने की धमकी दी। जब उनका बेटा दूध लेकर आ रहा था तो विकास नारायण अपनी गाड़ी निकाल रहा था। बेटे को देखकर गालियां देने लगा। वह बीच बचाव करने पहुंचीं तो विकास नारायण उन्हें जमीन पर गिराकर मारपीट करने लगा।
विज्ञापन