फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Repair work worth four crores is pending due to delay in contract

Bareilly News: अनुबंध में देरी से लंबित हैं चार करोड़ के मरम्मत कार्य

Thu, 27 Feb 2025 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Repair work worth four crores is pending due to delay in contract
बरेली। नगर निगम सीमा में होने वाले सड़क, नाली और पुलिया के मरम्मत कार्य अनुबंध न होने से रुके हुए हैं। करीब दो महीने पहले चार करोड़ रुपये में मरम्मत कार्य का टेंडर हुआ था। उसके बाद से अनुबंध नहीं किया गया है। पार्षदों का आरोप है कि अनुबंध करने में निगम के अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं। अनुबंध में देरी होने पर यह कार्य निर्धारित अवधि में पूरी नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शहर को दो जोन में बांटकर टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई थी। टेंडर के बाद कार्य का ठेकेदार के साथ निगम अनुबंध करता है। अनुबंध की प्रक्रिया निगम ने अब तक पूरी नहीं की। शहर के 80 वार्डाें में करीब चार करोड़ की लागत से हर वार्ड में दो से तीन मरम्मत के कार्य होने हैं। अनुबंध जारी न होने की वजह से मरम्मत के कार्य रुके हुए हैं। बीते दिनों पार्षदों ने भी सहायक अभियंता मुकेश शाक्य का घेराव किया था। पार्षदों ने कहा था कि शहर में पुलिया से लेकर सड़क और नालियां क्षतिग्रस्त हैं। इसको ठीक करने की कवायद कब से शुरू होगी। पार्षदों ने कहा था कि करीब छह माह से मरम्मत के कार्य किए ही नहीं कराए गए हैं। इस पर जल्द ही कोटेशन के कार्य कराने का आश्वासन भी पार्षदों को दिया गया था। संवाद
विज्ञापन


होने है यह कार्य
वार्ड छह के नवादा शेखान में मौर्य मंदिर के पास पुलिया क्षतिग्रस्त है। गंगाराम वाली गली जिम सेंटर के पास की सड़क क्षतिग्रस्त है। राजनगर में जर्जर नाली और गुलाबबाड़ी रोड की पुलिया समेत अन्य सड़कों व नालियों की मरम्मत कार्य होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वार्ड 74 में घेर शेख मिट्ठू मोहल्ले में पिया खां की टाल के पास की क्षतिग्रस्त पुलिया का मरम्मत कार्य होना है। इसके अलावा रेती चौराहे से जखीरे तक की सड़क, डलाव वाली गली, वली मियां दरगाह से दुल्हे मियां की मजार तक जाने वाली सड़क का मरम्मत कार्य होना है।
------
वार्ड 78 सूफी टोला में सैलानी के पास सैयदों वाली गली की पुलिया की मरम्मत कार्य होना है। काले खां की मस्जिद के पास पुलिया के सामने कटी हुई सड़क और कटीकुईंया बकर कसाब वाली गली से साबिर हलवाई वाली रोड तक का मरम्मत कार्य होना है। यहां जलभराव की समस्या अधिक होने से दिक्कत बनी रहती है।
------
पार्षदों से बातचीत...
- निर्माण विभाग के अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं। जनता सवाल हमसे पूछती है, उनसे नहीं। छह माह से क्षेत्र में मरम्मत का एक भी कार्य नहीं हुआ है। इससे क्षेत्र का विकास प्रभावित है। - मोहम्मद लईक, पार्षद पति, वार्ड 78
---------
- वार्ड में गलियों और सड़कों की मरम्मत के कार्य होने हैं। नई सड़क के टेंडर होने पर ठेकेदार सड़क को खोदकर चले जाते हैं। जो काम मरम्मत के हैं, वह शुरू ही नहीं किए गए हैं। नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही से जनता हमें कोसती है। - सलीम अहमद, पार्षद वार्ड 74
-----------
- मरम्मत के कार्य नगर निगम नहीं करवा रहा है। सब काम अधूरे पड़े हैं। एक भी कार्य क्षेत्र में मरम्मत का नहीं हो सका है। अधिकारी आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन विभाग लेटलतीफी दिखा रहा है। - छंगामल मौर्य, पार्षद वार्ड छह

-------
- अनुबंध जारी क्यों न हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। बृहस्पतिवार को अभियंताओं से पूछा जाएगा कि अब तक अनुबंध क्यों नहीं हुआ है। जिन कार्यों के ठेेके हो गए हैं, उनका जल्द से जल्द अनुबंध करवाकर निर्धारित अवधि में काम करवाना है। - मनीष अवस्थी, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed