फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rent of 1400 properties of Municipal Corporation will increase

Bareilly News: नगर निगम की 1400 संपत्तियों का बढ़ेगा किराया

Tue, 15 Jul 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Rent of 1400 properties of Municipal Corporation will increase
बरेली। नगर निगम ने सर्किल के रेट के आधार पर अपनी दुकानों का किराया बढ़ाने के लिए पैमाइश शुरू कराई है। सर्वे पूरा होने के बाद नई दर से किराया जमा होगा। कहीं-कहीं मामूली तो कई स्थानों पर दस से बीस गुना तक वृद्धि प्रस्तावित है। नगर आयुक्त का कहना है कि किराया बोर्ड तय करता है।
विज्ञापन

नगर निगम की 1400 संपत्तियां किराये पर हैं। पुरानी दुकानों का किराया बेहद कम है, इसीलिए इसे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। 28 फरवरी 2024 को हुई बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव पारित किया था। उप नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी का कहना है कि प्रस्ताव के अनुरूप सर्किल रेट के आधार पर किराया संशोधित करने के लिए संपत्तियों का क्षेत्रफल नापा जा रहा है। दूसरी ओर, श्यामगंज से लेकर जंक्शन तक के दुकानदारों का कहना है कि जैसे पहले हर पांच साल में 12.5 फीसदी किराया बढ़ता था, उसी तरह से बढ़ाया जाए। किराये में कई गुना वृद्धि का कोई औचित्य नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन


यहां आ रही दिक्कत
- न्यू पालिका मार्केट की एक दुकान का किराया 6,745 रुपये प्रतिमाह था। अब बढ़कर 7,059 रुपये हुआ। इसमें मामूली बढ़ोतरी हुई है। इसके विपरीत, पटेलगंज सब्डी मंडी में एक दुकान का किराया 313 रुपये प्रतिमाह था, जो अब 8,184 रुपये हो गया है। यह बढ़ोतरी बीस गुना से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जंक्शन पर 19 वर्गमीटर की दुकान का किराया 475 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से 9025 रुपये तय किया गया था। अब अधिकतम किराया 500 रुपये प्रति वर्गमीटर है। पिछले दिनों नगर निगम के कर्मचारी जब सर्वेक्षण करने पहुंचे तो व्यापारियों ने प्रक्रिया को गलत बताते हुए विरोध किया था। वे महापौर से भी मिले थे।
- श्यामगंज सब्जी मंडी में सी श्रेणी की 16 वर्गमीटर की दुकान का किराया 1878 रुपये निकाला गया। अब तक किराया 300 रुपये महीने है। जब सर्वे के लिए टीम पहुंची तो पार्षद राजेश अग्रवाल को मौके पर पर बुलाकर दुकानदारों ने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया था।
असहमत हैं व्यापारी, नगर आयुक्त से मिले
डीसी फोटो
बरेली इलेक्टि्रकल कांट्रैक्टर एंड मर्चेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से मिला। व्यापारियों ने दुकानों का किराया कई गुना बढ़ाने पर आपत्ति की। नगर आयुक्त ने कहा कि किराया बोर्ड तय करता है। इस पर व्यापारियों ने कहा कि वे महापौर से भी मिलेंगे। व्यापारियों को राहत की अपेक्षा है। प्रतिनिधिमंडल में राजन गुप्ता, लव बग्गा, दिनेश जैन और प्रवीण जायसवाल आदि शामिल रहे।

पार्षद सदन में उठाएंगे मुद्दा
किराया बढ़ाने के विरोध में व्यापारी नगर निगम पहुंचे। उन्होंने पार्षद राजेश अग्रवाल को बुलाकर अपना दर्द कहा। पार्षद ने कहा कि वह इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed