{"_id":"57fd3abe4f1c1bc67b28ea5c","slug":"remote-burnt-effigies-of-the-dshann","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमोट से फूंके गए दशानन के पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमोट से फूंके गए दशानन के पुतले
बरेली, ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
dashhara
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा पर हार्टमैन और जोगीनवादा में रावण के पुतलों का दहन अत्याधुनिक तकनीकी से रिमोट के जरिए किया गया। रिमोट का बटन दबते ही निकली चिंगारी ने रावण के साथ ही मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों को भी आग लगा दी। इसके साथ ही पुतले धूं-धूं करके जलने लगे। आसमान आतिशबाजी से नहा उठा। इस बीच दर्शकों ने जय श्री राम के नारे लगाए।
हार्टमैन कालेज दशहरा मेला ग्राउंड पर रावण के पुतलों को रिमोट के जरिए कमिश्नर प्रमांशु कुमार ने आग लगाई। वह मेला के मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ डीएम पंकज यादव और कई प्रशासनिक और पुलिस अफसर भी इस मौके पर मौजूद रहे। यहां 30-30 फिट के रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। जबकि जोगीनवादा में वनखंडीनाथ मंदिर के पास मैदान में लगे दशहरा मेला में 60 फिट के रावण और 55-55 फिट के मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन हुआ। रावण के पुतले को रामलीला परिषद के संयोजक गिरधारीलाल साहू पप्पू ने रिमोट के जरिए आग लगाई। परिषद के अध्यक्ष सुरेश राठौर ने मेघनाद के पुतले को और उत्तराखंड की पूर्व विधायक रेखा आर्या ने कुंभकरण के पुतले का दहन रिमोट का बटन दबाकर किया।
मॉडल टाउन दशहरा मेला मैदान में मेयर डॉ. आईएस तोमर के अलावा कई पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में 50-50 फिट के रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। राम के स्वरूप ने तीनों पुतलों में आग लगाई। आईजी पुलिस विजय सिंह मीना मुख्य अतिथि रहे। डीआईजी आशुतोष कुमार, एसएसपी आरके भारद्वाज, एसपी सिटी समीर सौरभ, एसपी क्राइम विजय गौतम, सीओ आकाश तोमर आदि अधिकारियों ने भी राम, लक्ष्मण और सीता के स्वरूपों का आरती उतारी। मेला इंचार्ज संजीव चांदना और बरेली दशहरा रामलीला समिति के अध्यक्ष सतीश खट्टर, महामंत्री रवि छाबड़ा, सुशील हरिमिलापी, संजय आनंद, मनमोहन सब्बरवाल, तिलकराज डुसेजा, डॉ. केएम अरोरा, पवन चांदना, अश्वनी ओबराय, सरदार इकबाल सिंह वाले आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। सुभाषनगर रामलीला ग्राउंड में हनुमान के स्वरूप ने 40 फिट के पुतले को आग लगाई। बीआई बाजार और सदर बाजार में रावण के पुतलों का दहन हुआ। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती की। कई स्थानों पर दशहरा मेले के आयोजन भी किए गए।