फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Remains of protected animals found, report filed

Bareilly News: संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 19 Sep 2024 05:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Remains of protected animals found, report filed
संरक्षित पशुओं की हत्या कर मांस ले गए तस्कर।
गो रक्षक दलों ने जताया रोष, पुलिस ने अवशेषों को दफन कराया
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र में द्वारिकेश चीनी मिल के पीछे बाकरगंज गांव के एक किसान के खेत में दो संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले। खेत मालिक की तहरीर पर अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इधर, गो रक्षक दल के सदस्यों ने विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने बताया कि बाकरगंज गांव के किसान गंगासरन पुत्र जगदीश द्वारा सूचना मिली कि द्वारिकेश चीनी मिल के पीछे उनके खेत में संरक्षित पशुओं के अवशेष पड़े हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशुओं के अवशेषों का पोस्टमार्टम करवाकर दफन करवा दिया है। मौके स्थल पर राष्ट्रीय गो रक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष विनोद राठौर, जिला उपाध्यक्ष विकास सिंह व अन्य सदस्य भी पहुंचे।
विज्ञापन

विकास ने बताया कि दो पशुओं की हत्या की गई है। घटना मंगलवार रात की ही लगती है। पशुओं को मारने के बाद तस्कर मांस ले गए। इस पर गो रक्षक दल के पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि जल्द ही गो तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed