{"_id":"6495fe892ca47e895000f767","slug":"remains-of-protected-animal-found-uproar-baheri-news-c-4-1-189995-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संरक्षित पशु के अवशेष मिले, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संरक्षित पशु के अवशेष मिले, हंगामा
Sat, 24 Jun 2023 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा। जादौंपुर गांव के पास शुक्रवार को पशु अवशेष पड़े मिले। गांव वालों ने संरक्षित पशु के अवशेष बताकर हंगामा कर दिया। सूचना पर गोरक्षक दल के पदाधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात मांस तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को वह खेतों की ओर गए थे। बसुधरन ढाल के पास बदबू आने पर जब झाड़ियों में देखा तो वहां संरक्षित पशु के अवशेष पड़े मिले। गांव वालों ने इसकी जानकारी गोरक्षक दल के हिमांशु पटेल को दी। मौके पर पहंचे गोरक्षकों ने प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा अजय पाल सिंह को बुलाया।
संरक्षित पशु की हत्या को लेकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हिमांशु ने एडीजी, आईजी, एसएसपी को ट्वीट कर जानकारी दी। एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार वहां पहुंचे। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर अवशेष का सैंपल इकठ्ठा कराया। इसके बाद गड्ढा खुदवाकर अवशेष दफन करा दिए। गांव वालों ने बताया कि पुलिस तस्करों पर सख्त कार्रवाई नहीं करती है। इस वजह से आए दिन संरक्षित पशु की हत्या की घटनाएं होती रहती हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर तस्करों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।