{"_id":"6529ab16cb0fd579f702d0f7","slug":"remains-of-protected-animal-found-on-roadside-aonla-news-c-183-1-sbly1007-1253-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क किनारे मिले संरक्षित पशु के अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क किनारे मिले संरक्षित पशु के अवशेष
Sat, 14 Oct 2023 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 14 Oct 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर-आंवला मार्ग पर चंपतपुर गांव के पास शुक्रवार को सड़क किनारे एक खेत में पशु अवशेष मिले। इन्हें संरक्षित पशु का बताकर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्रामीणों ने बताया कि खेत से बदबू आने पर कुछ लोग अंदर गए थे। वहां संरक्षित पशु के अवशेष पड़े हुए थे। इसकी सूचना अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को दी गई। सूचना पर अनुपम शंखधार, पवन श्रीवास्तव, अवधेश मौर्य, निर्मल मौर्य, अजय श्रीवास्तव, हिमांशु सोलंकी, अभिषेक मिश्रा, विहिप के दुर्गेश सक्सेना, आशीष पाठक आदि कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।
संरक्षित पशु की हत्या करने का आरोप लगाकर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि स्थानीय पुलिस मांस तस्करों पर कार्रवाई नहीं करती है। इस वजह से उनके हौसले बुलंद हैं। सूचना पर सीओ आंवला डॉ. दीपशिखा भी मौके पर पहुंच गईं। कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं को शांत किया गया। इसके बाद गड्ढा खुदवाकर अवशेष जमीन में दफन करा दिए गए। मामले में आंवला इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।