{"_id":"64e90bbb6e534160d50bcb39","slug":"remains-of-protected-animal-found-on-river-bank-baheri-news-c-124-1-sbly1010-426-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नदी किनारे मिले संरक्षित पशु के अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नदी किनारे मिले संरक्षित पशु के अवशेष
Sat, 26 Aug 2023 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
देवरनियां। मगरी नवादा गांव में बहगुल नदी के किनारे शुक्रवार को संरक्षित पशु के अवशेष मिले। सूचना पर पहुंची बहेड़ी और देवरनियां पुलिस करीब चार घंटे तक सीमा विवाद को लेकर उलझी रही। हंगामे के बाद सीओ भी पहुंच गए। देवरनियां पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सावन माह में देवरनियां थाना क्षेत्र में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। माह की शुरुआत में ही गरगय्या गांव के पास संरक्षित पशु के अवशेष मिले थे। शुक्रवार को मगरी नवादा गांव में नदी की ओर गए ग्रामीणों को पशु अवशेष पड़े मिले। तुरंत ही मामले की सूचना बहेड़ी थाने की चुरैली डाम पुलिस चौकी पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल देवरनियां थाना क्षेत्र की रिछा चौकी क्षेत्र का बताया। कुछ समय बाद रिछा पुलिस चौकी प्रभारी भी फोर्स के साथ पहुंच गए।
घटनास्थल को लेकर दोनों थानों की पुलिस काफी देर तक उलझती रही। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों चौकी इंचार्ज में बहस भी हुई। अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विपिन गंगवार, विहिप के जिला सह संयोजक देवेंद्र भास्कर, राम बहादुर चौहान, बजरंग दल के सोनू मोदी, सोमपाल सिंह, विशाल शर्मा, देवेंद्र, गौरव, प्रदीप, राजेश, विनीत, अरुण आदि कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हंगामा बढ़ता देख सीओ को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ बहेड़ी डॉ. तेजवीर सिंह ने विवाद सुलझाने के लिए लेखपाल को बुलाया। लेखपाल के आने से पहले देवरनियां पुलिस ने घटनास्थल अपने क्षेत्र में होने की बात स्वीकार कर ली। मुंडिया नबीबख्श अस्पताल के पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर प्रदीप कुमार को बुलाकर पशु अवशेष का नमूना एकत्रित कराया गया। इसके बाद जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर अवशेष दफन करा दिए।
रिछा चौकी के प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार शर्मा की ओर से अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि, गोरक्षकों ने भी पुलिस को तहरीर दी थी मगर उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
-- -- --
प्रथमदृष्टया पशु अवशेष नदी में बहकर आने की बात सामने आई है। अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की गई है। जल्द तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा। सीमा विवाद को लेकर बहस की बात गलत है। चुरैली डैम पुलिस चौकी नजदीक होने की वजह से ग्रामीणों ने वहां सूचना दे दी थी। - डॉ. तेजवीर सिंह, सीओ बहेड़ी
लाइन हाजिर हो चुके हैं देवरनियां इंस्पेक्टर
देवरनियां थाना क्षेत्र में आए दिन संरक्षित पशु के अवशेष मिलने की घटनाएं सामने आती हैं। सावन माह की शुरुआत में गरगरय्या और इसके बाद नगला गांव में पशु अवशेष मिले। संरक्षित पशु की हत्या की घटनाएं रोकने में नाकाम रहने पर निवर्तमान एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इंस्पेक्टर इंद्र कुमार को लाइन हाजिर भी कर दिया था।