Bareilly News: सहारा मैदान के पास मिले पशुओं के अवशेष, चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सहारा मैदान के पास बुधवार को पशुओं अवशेष मिले।सहारा मैदान के केयर टेकर ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मुड़िया अहमद नगर स्थित सहारा मैदान के पास बुधवार को पशुओं अवशेष मिले। हिंदूवादी संगठनों ने इसे प्रतिबंधित पशुओं का बताते हुए नाराजगी जताई। इसका वीडियो एक्स पर वायरल हुआ तो रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। रात में एसएसपी ने चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
इज्जतनगर इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सहारा मैदान के पास पशुओं के अवशेष मिले हैं। हिंदू जागरण मंच के एक पदाधिकारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को टैग करते हुए एक्स पर पोस्ट डाल दी। पोस्ट में उन्होंने पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मैदान के केयर टेकर अंकित वर्मा व स्थानीय लोगों से पूछताछ की।
अंकित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश कर रही है। एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले की जांच कराई। प्रारंभिक जांच में पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने पर चौकी बैरियर टू प्रभारी इंद्रपाल सिंह, इज्जतनगर थाने के सिपाही शोभाराम व दिनेश को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि तीनों की विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।
पहले दो थानेदारों पर हो चुकी है कार्रवाई
सहारा मैदान का कुछ हिस्सा भोजीपुरा थाना क्षेत्र में है। डेढ़ साल पहले इसी मैदान पर भारी मात्रा में पशु अवशेष मिले थे। इसको लेकर इज्जतनगर व भोजीपुरा पुलिस में सीमा विवाद का मामला सामने आया था। एक थाना प्रभारी ने तो इसके लिए लेखपाल से पैमाइश करवाई थी। उस पर तत्कालीन एसएसपी ने दोनों थानेदारों पर कार्रवाई कर दी थी।