फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar over religious remarks in Bareilly Shishgarh

बरेली में फिर बवाल: शीशगढ़ में धार्मिक टिप्पणी से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर घेरा, पथराव; सीओ से धक्कामुक्की

Sat, 19 Aug 2023 10:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 19 Aug 2023 10:31 AM IST
सार

बरेली के शीशगढ़ में धार्मिक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार रात बवाल हो गया। आक्रोशित भीड़ ने पहले थाना घेरा, फिर आरोपी का घर घेर लिया। घर को बाहर से बंद कर पथराव कर दिया। रात करीब दो बजे से हंगामा होता रहा। जब आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, तब जाकर भीड़ शांत हुई। 

विज्ञापन
Uproar over religious remarks in Bareilly Shishgarh
आरोपी के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शीशगढ़ में इंस्टाग्राम पर किशोर की ओर से की गई धार्मिक टिप्पणी से कस्बे में तनाव फैल गया गया। दूसरे समुदाय की भीड़ ने पहले थाना घेरा, फिर आरोपी के घर पहुंच गई। भीड़ ने बाहर से घर बंद कर पथराव किया। समझाने पहुंचे सीओ से भी धक्कामुक्की कर दी। देर रात हजारों लोगों की भीड़ घर के सामने मैदान में बैठ गई। रात करीब दो बजे पुलिस ने दोनों किशोरों को पकड़ लिया, तब जाकर भीड़ शांत हुई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बीवी की बेवफाई से टूटा ब्रजनंदन: नोट में लिखा- इसे तो पत्नी कहते घिन सी आने लगी है... इसलिए सुसाइड कर रहा हूं
विज्ञापन


शीशगढ़ कस्बे में रामलीला ग्राउंड के सामने रहने वाला शख्स मोबाइल कंपनी का स्थानीय डीलर है। उनका 14 साल का बेटा कक्षा नौ में पढ़ता है। बताते हैं कि बृहस्पतिवार को इंस्टाग्राम पर बहस के दौरान उसके बेटे ने दूसरे समुदाय को लेकर आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी कर दी। दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया। फिर उस पर तीखे कमेंट लिखकर वायरल किया गया। शुक्रवार शाम तक मैसेज पूरे कस्बे में आग की तरह फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

पहले घेरा थाना, फिर घर 

रात नौ बजे भीड़ ने पहले थाना घेर लिया। तमाम व्यापारी भी दुकानें बंद कर भीड़ में शामिल हो गए। यहां कुछ लोगों ने थाने के अंदर जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। थाने से पुलिस की टीम आरोपी के घर के लिए रवाना हुई तो पीछे से भीड़ भी पहुंच गई। 


भीड़ को समझाती पुलिस 

आरोपी के घर में ताला लगा मिला। तब भीड़ ने घर घेरकर पत्थर और चप्पलें फेंकनी शुरू कीं। इस बीच मीरगंज व बहेड़ी सर्किल के थानों की पुलिस मौके पर आ गई। सीओ बहेड़ी तेजवीर सिंह पीएसी लेकर मौके पर पहुंच गए। सीओ ने भीड़ को समझाने की कोशिश की तो उनसे भी धक्कामुक्की की गई। बाद में भीड़ रामलीला ग्राउंड में धरना देने बैठ गई। 

देर रात आला अधिकारी मौके पर पहुंचे 

शीशगढ़ में समुदाय विशेष की ओर से थाना और आरोपी का घर घेरने की घटना की गूंज लखनऊ तक पहुंची तो रात करीब डेढ़ बजे कमिश्नर सौम्या अग्रवाल व आईजी डॉ. राकेश सिंह मौके पर पहुंचे। आईजी ने अमर उजाला को बताया कि दूसरे समुदाय के किशोर को भी पकड़ा है। उसने भी अनर्गल टिप्पणी की है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर भीड़ या किसी पुलिसकर्मी का दोष मिलता है तो कार्रवाई उनके खिलाफ भी होगी।

दूसरे समुदाय का किशोर भी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक आरोपी किशोर के साथ ही दूसरे समुदाय के किशोर ने भी धार्मिक टिप्पणी की थी। दोनों एक ही कक्षा में पढ़ने वाले बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर बहस के बाद बवाल की नौबत आई। पुलिस ने दूसरे किशोर को भी देर रात हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed