{"_id":"5d3a158e8ebc3e6cf13a2b9c","slug":"religious-bareilly-news-bly3699524114","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक से देशभक्ति की अलख जगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक से देशभक्ति की अलख जगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कारगिल शहीदों की स्मृति और उनके सम्मान में चल रहे कार्यक्रमों की शृंखला में गुरुवार को आईटीबीपी बुखारा कैंप की ओर से चौबारी स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय, राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया। कैंप के उपमहानिरीक्षक एपीएस निम्बाडिया ने स्टूडेंट्स को श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक ‘हतो वा प्राप्स्यसि स्वर्ग जित्वा व भोक्ष्यसे महिम’ का अर्थ समझाते हुए देशभक्ति की अलख जगाई।
कॉलेज में आईटीबीपी की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें स्टूडेंट्स ने एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाकर देश के जवानों की शहादत को नमन किया। इसके बाद उन्हें जेआरसी म्यूजियम का भ्रमण कराया गया। फिर शहीदों पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। प्रतियोगिता में विजेताओं को समापन के अवसर पर पुरस्कार से नवाजा जाएगा। बच्चों को देश प्रेम के प्रति संकल्प दिलाया गया और उन्हें देश के विकास में अमूल्य योगदान देने का सुझाव दिया गया।
126 मरीजों का हुआ चेकअप
ग्राम बारीनगला में आईटीबीपी की ओर से हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। इसमें 126 लोगों का चेकअप कर जरूरत के अनुसार निशुल्क दवाओं और परामर्श दिया गया। इसके साथ ही, पीलीभीत बाईपास स्थित फिनिक्स मॉल में आईटीबीपी बैंड प्लाटून ने देशभक्ति की धुनों को बजाया और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।