फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religious

कांवड़यात्रा: नहीं पड़ेगी कोई नई परंपरा

Tue, 16 Jul 2019 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
religious
बरेली। सावन नजदीक आने के साथ पुलिस की टेंशन बढ़ती जा रही है। सोमवार को एसपी सिटी ने शहर के सीओ और थानेदारों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि कांवड़यात्रा के दौरान कोई नई परंपरा नहीं पड़ेगी। हर जत्थे के साथ पुलिस मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

बुधवार 17 तारीख से सावन शुरू होंगे। 22 जुलाई को पहला सोमवार होगा, जिससे सावन के पहले दिन से कांवड़िया रवाना हो जाएंगे। यहां के ज्यादातर कांवड़िया बदायूं के कछला घाट से गंगाजल लेकर आते हैं। कुछ कांवड़िया हरिद्वार गंगाजल लेने जाते हैं। बरेली संवेदनशील होने से कांवड़यात्रा को लेकर शासन और प्रशासन खासा चिंतित है। सोमवार को एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने अपने कार्यालय में सीओ और थानेदारों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि कांवड़ियों की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। रास्ते को लेकर सारे विवाद पहले से निपटा लिए जाएं। संदिग्ध लोगों की पहले से निगरानी हो। एसपी सिटी ने कहा कि कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो, लेकिन कोई नई परंपरा न पड़ने दी जाए। छोटे-बड़े सभी जत्थों के साथ पुलिस रहे। छोटे से छोटे विवाद की सूचना आला अफसरों को दी जाए। पहले के विवादों में शामिल रहे लोगों का मुचलका पाबंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed