{"_id":"5d2641b18ebc3e6cb025b5e1","slug":"religious-bareilly-news-bly368127534","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर और गड्ढों से भरी कांवड़ियों की डगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर और गड्ढों से भरी कांवड़ियों की डगर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सावन शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं, मगर निगम और बीडीए की अनदेखी से शहर की सड़कों पर कांवड़ियों का सफर आसान नहीं नजर आ रहा है। मंदिर को जाने वाले रास्तों पर कहीं बड़े-बड़े गड्ढे हैं तो कहीं गंदगी और जलभराव। मगर अहम की लड़ाई में उलझे निगम के अफसर अभी बेफिक्र हैं और गड्ढे भरने की अब तक कोई प्लानिंग तैयार नहीं की गई है। बुधवार को अमर उजाला की टीम ने इन सड़कों का जायजा लिया तो इन सड़कों की बदहाली सामने आई।
वनखंडीनाथ मंदिर रोड पर गड्ढे और गंदगी
जोगीनवादा स्थित वनखंडीनाथ मंदिर तक पीलीभीत बाईपास से आने वाली सड़क पर बीच में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। पुराना शहर की ओर से आने वाली सड़क पर जगह-जगह जलभराव है और कूड़ा सड़क तक बिखरा हुआ है। सफाई न होने से नालियों का पानी सड़क पर आ रहा है।
वित्तमंत्री का आदेश बेअसर, नहीं बना मैकेनियर रोड
त्रिवटीनाथ मंदिर जाने वाले कांवड़ियों को प्रेमनगर थाने के सामने से मैकेनियर रोड से होकर जाना होगा। बीडीए ने चौड़ाई बढ़ाने के लिए सड़क के दोनों किनारे साल भर से खोदकर डाल दिए हैं। इसके अलावा सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे भी हैं, जिनसे चोटिल होने का डर है।
विज्ञापन
हाईवे के गड्ढों से गुजरेंगे अलखनाथ जाने वाले कांवड़िया
सिटी स्टेशन के पास हाईवे पर जगह-जगह जलभराव के चलते गड्ढे हो गए हैं और अलखनाथ मंदिर जाने वाले कांवड़ियों को यहीं से गुजरकर जाना होगा। इसके अलावा किला पुल के नीचे भी यहां गड्ढे हो गए हैं। इन दोनों ही स्थानों पर थोड़ी ही बारिश में जलभराव भी हो रहा है।