{"_id":"5e18d5118ebc3e87fd1f21cf","slug":"religion-bareilly-news-bly391419738","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून के खिलाफ जुमे की नमाज के बाद कई जगह प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून के खिलाफ जुमे की नमाज के बाद कई जगह प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने में बैठक का नहीं दिखा असर, जुलूस निकाला, श्यामगंज में पुलिस से नोंकझोंक
बरेली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन इस शुक्रवार भी हुआ। गत दिवस इस मुद्दे पर थाना बारादरी में मस्जिद के इमामों के साथ बैठक भी हुई, मगर इसका कोई असर दिखाई नहीं दिया। इस शुक्रवार भी पुराना शहर के अलावा शहर की मस्जिदों में विरोध प्रदर्शन दिखाई दिया। यहां तक कि पुराने शहर की एक मस्जिद से नमाजियों ने जुलूस भी निकाला, जिसके श्यामगंज पहुंचने पर पुलिस से हल्की नोंकझोंक भी हुई।
सीएए, एनसीआर और एनआरसी के विरोध में पिछले चार हफ्ते से हर शुक्रवार जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन बदस्तूर जारी है। इसी कड़ी में पुराना शहर की सैय्यदों वाली मस्जिद से जुमे की नमाज के बाद जुलूस निकाला गया। हाथों में नागरिकता संशोधन कानून विरोधी तख्तियां और देश का तिरंगा लिए नमाजी मस्जिद के बाहर एकत्र हुए और यहां से मालियों की पुलिया होते हुए श्यामगंज की ओर बढ़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वहां पर पुलिस के रोके जाने पर हल्की नोंकझोंक भी हुई। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी वहीं से लौट गए।
पुराना शहर में एजाज नगर गौटियां की मस्जिद के बाहर इमामों के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। इसके अलावा नूरी मस्जिद सूफी टोला, हबीबिया मस्जिद के पीछे हुसैनी चौक, इमामबाड़ा हसनी हुसैनी काजी टोला, पुलिया वाली मस्जिद के बाहर नमाजियों ने प्रदर्शन किया। इसी तरह इस बार शहर की बन्नी आपा मस्जिद बिहारीपुर, कंजे तल वाली मस्जिद बिहारीपुर मेमरान में भी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया।