फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

तौकीर बोले, प्रशासन का कहा माना फिर भी दर्ज करा दिया मुकदमा

Tue, 17 Dec 2019 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। आईएमसी अध्यक्ष तौकीर रजा खां ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने के मामले में उनके खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा प्रशासन का सहयोग करने का नतीजा है। उन्होंने कहा कि यह मुकदमा वापस न हुआ तो वह जुमे के दिन 20 दिसंबर को फिर नौमहला मस्जिद से मार्च निकालकर प्रशासन को खुद ही गिरफ्तारी देंगे।
विज्ञापन

मौलाना तौकीर ने दरगाह आला हजरत स्थित अपने निवास पर रविवार को प्रेसवार्ता में कहा कि चाहे कितने मुकदमे दर्ज हो जाएं, संविधान और इंसाफ के लिए उनकी जद्दोजहद जारी रहेगी। उनकी लड़ाई सरकार की उन नीतियों के खिलाफ है जो संविधान और मुसलमानों के खिलाफ लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन पर जो मुकदमा दर्ज किया गया है, वह 13 दिसबंर को प्रशासन का सहयोग करने का इनाम है। एक सवाल पर उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले नौमहला से मार्च निकालकर कलक्ट्रेट पर ज्ञापन देेने की घोषणा की थी मगर प्रशासन के आग्रह पर उन्होेंने सहयोग करते हुए मार्च रद्द कर दिया और वहीं पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दे दिया। उन्होंने कहा कि अब मुकदमा हो चुका है तो कोई समझौता करने के बजाय वह शुक्रवार को गिरफ्तारी देंगे। उधर, महानगर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद खालिद नेे तौकीर रजा खां पर मुकदमा दर्ज करने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह मुकदमा साबित करता है कि देश में हिटलरशाही है। अगर यही हाल रहा तो उनकी पार्टी सड़कों पर उतरेगी। इस दौरान पार्टी प्रवक्ता डॉ. नफीस खां, प्रदेश प्रभारी जुनैद रजा खां, मुनीर इदरीसी, नदीम खां, सलीम खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed